देहरादून – प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने 18 मई तक कोविड कर्फ्यू लगाया है। कर्फ्यू के बावजूद प्रदेश में संक्रमण के मामले कभी कम तो कभी ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में कर्फ्यू कैसे और किस रूप में जारी रहेगा, यह तो सरकार को तय करना है। लेकिन वर्तमान हालातों को देखें तो फिलहाल कर्फ्यू से राहत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।

वहीं सरकार ने अब शादियों में शामिल होने वाले लागों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी कर दिया है। गौरतलब है कि कोविड की वजह से सरकार ने पहले ही शादियों में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या 20 रखी है। इसके साथ ही अब आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से शादी में शामिल 20 लोगों को रखनी होगी। सरकार की कोशिश है कि किसी भी तरीके से संक्रमण को रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *