देहरादून – सीएम तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया है। इस बार सीएम ने उत्तराखंड के मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी है। जिसमे हरिद्वार राज्य गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री, यशपाल आर्य को हरिद्वार, बंशीधर भगत को देहरादून, सतपाल महाराज को उधमसिंह नगर, बिशन सिंह चुफाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को पिथौरागढ़ और बागेश्वर, धन सिंह रावत को चमोली और रुद्रप्रयाग, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, रेखा आर्य को चंपावत और सुबोध उनियाल को नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री सतपाल महाराज इससे पहले हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *