देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात करने राज्यभवन पहुंचा। कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी लोगों को जल्द और फ्री में वैक्सीनेशन की मांग की है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ कांग्रेस के कुछ और नेता भी शामिल रहे।
प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस

