हरिद्वार – निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल संदेश से प्राप्त सूचना के मुताबिक दिनांक 23.05.2023 समय 14:00 बजे दिनांक 23-27 मई, 2023 तक 5 दिनों हेतु जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24 मई, 2023 को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तीब्र बौछार होने, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा झक्कड़ (50-60 कि0मी0 / प्रति घंटा से बढ़क चलने तथा जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी 70 कि0मी0 / प्रति घंटा तक) है ।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र में दिनांक 24.05.2023 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में यदि प्रबन्धन / प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के सुसंगत धाराओं के अधीन उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाए।

