हरिद्वार – हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन में स्थित निजी आवास में गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या और अन्य को घायल करने संबंधी प्रकरण का कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगस्टर अमरदीप के भाई की पत्नी की तहरीर पर थाना कनखल में तीनों अभियुक्तों राजकुमार मलिक, मानू मलिक उर्फ गोली व हर्षदीप मलिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त राजकुमार मलिक उपरोक्त का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर वाद विवाद रहता था पैसे इनवेस्ट करने को लेकर हुए आपसी विवाद में राजकुमार मलिक व उसके पुत्रों द्वारा अमरदीप, उसके भाई बादल व उसके दोस्त सोनू राठी पर जानलेवा फायर किया गया।

