सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगनहर से एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक बिरला घाट से गंगा में बहता आ रहा था तभी एक गोताखोर की नजर उस पर पड़ी। आगे जाकर गोताखोर ने ही अमरापुर घाट पर युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक की जेब से एक पर्स और इयरफोन के अलावा और कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *