देहरादून – अंकिता हत्याकांड के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित की है। वहीं उत्तराखंड महिला आयोग में भी कमेटी का गठन किया है जो इस पूरे मामले पर नजर रखेगी और अपनी जांच रिपोर्ट आयोग को सौंपेगा। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिला आयोग की तरफ से इस मामले के तह तक जाने का काम किया जा रहा है जिससे मासूम अंकिता को न्याय मिल सके।

