हरिद्वार – उत्तराखंड के पौड़ी में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में सरकार का पुतला फूंका गया। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर अंकिता हत्याकांड को दबाना चाहती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में बेटियों की हत्या हो रही है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। इतना ही नहीं मांग ना पूरी होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *