हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पड़ रहे। हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने कनखल के जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद सीएम ने डाम कोठी पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

पेपर लीक प्रकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। प्रदेश में आगामी सभी परीक्षाएं इस कानून के दायरे में आयेंगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे कर परीक्षा देनी चाहिए। वहीं महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार पहुंच रहे शिव भक्तों का मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *