हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। जिसके तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाए संदेश भेजे जा रहे है।
हरिद्वार से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड के जरिए बधाई संदेश भेजा। निरंजनी अखाड़े में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर देश आगे बढ़ रहा है और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उनके द्वारा भी पोस्ट कार्ड दीर्घायु की कामना से भरा शुभकामना संदेश भेजा गया है।
वही हरिद्वार बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया सेवा पखवाड़े के तहत पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे।

