बुलंदशहर। 29 जुलाई 2020 को फ्रांस से राफेल विमान भारत आने की ख़ुशी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने बताया कि राफेल आने से भारतीय सेना की ताकत बढ़ गई है जिससे हमारे दुश्मनों काफी सहमे हुऐ हैं। राफेल आने से भारतीय सेना अति उत्साहित हैं।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष सूरज सिंह पूर्व नगर उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, अंकित राणा आई टी संयोजक ग्रामीण मंडल बुलंदशहर, बीनू कुमार, संदीप शर्मा, मुकेश सोनू, पंडित सनी, ठाकुर लाला, ठाकुर विजय, मिथुन कुमार, शिवम सिंह, अंकित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।