मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – एक तरफ जहां वर्तमान में कोरोना की दूसरी घातक लहर में हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार की आम जनता को इससे बचाव हेतु रात-दिन सडकों पर उतरकर कार्य किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस से बचाव हेतु हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा करना चाहते हैं।

आशीष गर्ग जिनकी चौक बाजार ज्वालापुर में भगत पंसारी नाम से खुद की अपनी दुकान है द्वारा आज हरिद्वार पुलिस को लगभग 1500 सेनीटाइजर के डिब्बे व पाउच स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोशनाबाद में पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मचारियों की कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु प्रदान किये गए।

आशीष गर्ग ने बताया कि हरिद्वार पुलिस इस घातक महामारी में आम जनता की सेवा में तत्पर होकर कार्य कर रही है जिसे हम तथा आम जनता देख रही हैं। पुलिस इतनी कठिन परिस्थिति में भी अपने परिवार को छोड़कर जनता की सेवा में लगी हुई है, हमनें भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। साथ ही आशीष गर्ग ने बताया कि आवश्यकतानुसार भविष्य मे भी हरिद्वार पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहेंगे l आशीष गर्ग की इस पहल पर एसएसपी हरिद्वार ने उनकी सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *