हरिद्वार – उड़न परी के नाम से मशहूर दिग्गज एथलीट पी टी उषा आज हरिद्वार पहुंची। परिवार के साथ हरिद्वार पहुंची पी टी उषा हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुई और उन्होंने गंगा पूजन भी किया।

इस दौरान गंगा सभा के अध्यक्ष और महामंत्री ने पी टी उषा का स्वागत किया। पी टी उषा ने कहा कि आने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय टीमें ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल जीते इसके लिए उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की है। पी टी उषा के परिवार के साथ डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *