लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर स्थित ATM में ढाढेकी ढांणा लक्सर निवासी व्यक्ति का कार्ड बदलकर खाते से रकम (₹107000/-) उड़ाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमे से लगातार फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

उक्त मुकदमें में पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्त को जिला कारागार सहारनपुर से द्वारा बी वारण्ट तलब किया गया था। अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

  1. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
  2. SI प्रेम प्रकाश शाह
  3. HC सुधीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *