हरिद्वार – आजादी के अमृत महोत्सव और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में हरिद्वार के फेरूपुर रामखेड़ा गांव में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में भाषण, चित्रकला, खेल, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हरिद्वार प्रेस क्लब में केंद्रीय संचार ब्यूरो की असिस्टेंट डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 29, 30 और 31 जनवरी तीन दिन तक फेरूपुर रामखेड़ा गांव के पीजी कॉलेज में चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम के तीनों दिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कार्यक्रम का आमंत्रण भेजा गया है।

