सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद में स्थित इंडस्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक रबड़ कटिंग का काम करने वाली फैक्ट्री में ये भीषण आग लगी है। आग लगने के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।

घटना के बाद आग से भयंकर धुंआ उठ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में कई कर्मचारी भी काम कर रहे थे जिन्हें तत्काल रेस्क्यू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *