हरिद्वार – सीएम तीरथ सिंह रावत के आदेश के बाद बैरागी अखाड़ों के लिए हरिद्वार के बैरागी कैम्प में अस्थायी निर्माण कार्य जारी है, बौरागी अखाड़ों के संतों ने हरिद्वार में डेरा भी जमा दिया है। लेकिन अभी तक हुए निर्माण कार्यो व सुरक्षा को लेकर साधु संतों ने नाराजगी व्यक्त की है। मंगलवार को बैरागी अखाड़ों के साधु संतों ने आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल के साथ बैठक कर सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएं दिए जाने की माँग की। इस दौरान निर्वाणी, निर्मोही और दिगम्बर तीनो बैरागी अखाड़े के साधु संत और कुम्भ मेले के कई अधिकारी शामिल रहे। साधु संतों ने आरोप लगाया कि बैरागी कैम्प में सुरक्षा और शिविर, बिजली, पानी और शौचालय समेत कई कार्य अधूरे पड़े है। जिन अधिकारियों को बैरागी कैम्प में भेजा गया है उनके पास संसाधनों की कमी है वो चाहकर भी उन्हें सुविधाएं नही दे पा रहे है।
वही आईजी संजय गुंज्याल ने साधु संतों की माँग पर जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैरागी कैम्प में मूलभूत सुविधाओं समेत सभी माँगो से मेलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा और उनके साथ डिस्कस करके जल्द ही सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *