मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर के टांडा महतोली के पास बहने वाली बाणगंगा नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन की सूचना मिल रही है। सूचना के अनुसार खनन माफिया अवैध रूप से खनन को अंजाम दे रहे हैं, जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायत के अनुसार दिन दहाड़े हो रहे खनन के बावजूद प्रशासन बेखबर है।

वहीं लक्सर के एसडीएम गोपाल राम बेनीवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते प्रशासन व्यस्त था लेकिन पंचायत चुनाव समाप्त होते ही टीमें एक्टिव हो गई है। अब क्षेत्र में फिर से लगातार अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में यदि कहीं भी अवैध खनन पाया जाएगा तो वह खुद भी इसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *