रुद्रपुर – महिंद्रा गाड़ियों के विक्रेता कुमार ऑटोव्हील्स ने अपना सातवां स्थापना दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया। दरअसल स्वदेशी गाड़ियों में महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों का भी बाजार में बहुत अधिक क्रेज है। देश में महिंद्रा कम्पनी की गाड़ियों को खासा पसंद किया जाता है। कंपनी की स्कार्पियो, बोलेरो, एसयूवी जैसी गाड़िया ग्रमीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी लोगों की पसंदीदा गाड़ियों में शुमार है। महिंद्रा की कई अन्य मॉडल भी बाजार में अपनी पकड़ बनाये हुए हैं। कुमार ऑटोव्हील्स पिछले 7 सालों से महिंद्रा गाड़ियों के ग्राहकों की संतुष्टि को धयान में रखते हुए काम कर रहा है। कुमार ऑटोव्हील्स महिंद्रा की सर्विसेज और कम्पनी के भरोसे को ग्राहकों में बरकरार रखने में जुटा है।
कुमार ऑटोव्हील्स की सातवीं सालगिरह पर कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही कम्पनी के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल भी प्रोग्राम में शामिल हुए। सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि बेहतर सुरक्षा के साथ, बेहतर सुविधाओं को देना ही कंपनी की पहली प्राथमिकता है। और कुमार ऑटोव्हील्स अपने ग्राहकों में हमेशा यही भरोसा बनाये रखने की पूरी कोशिश करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुमार आटोव्हील्स आगे भी ग्राहकों का विश्वास बनाये रखेगा। अग्रवाल ने कुमार आटोव्हील्स के 7 साल के बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कंपनी पर भरोसा बनाये रखने के लिए ग्राहकों को भी धन्यवाद प्रेषित किया।

