ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – अनेकता में एकता, भारतीय संस्कृति, इतिहास कला और लोगों के जन जीवन से रूबरू होने के लिए 5 जनवरी 2022 को साइकिल से देश भ्रमण में निकले बागेश्वर गरुड़ के निवासी भास्कर भंडारी का हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी ने स्वागत किया। भास्कर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने भारत के 21 राज्यों से साइकिल भ्रमण किया और बेहद कम खर्चे में उन्होंने अपनी यात्रा पूरी की। भास्कर ने बताया कि 21 राज्यों में भ्रमण करने में उनको पूरे एक वर्ष एक माह का समय लगा, जिस दौरान उन्होंने कई राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को समझा और उन लम्हों को जिया।
हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा भास्कर भंडारी का स्वागत माल्यार्पण कर सम्मानित किया, पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भास्कर आज के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने जीवन में कुछ नया करने की चाह रखते हैं।

