हरिद्वार – हरिद्वार के बिल्केश्वर मंदिर जाने वाली बायपास रोड़ के पास जंगली हाथी आने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग और राजाजी पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। काफी देर से ये हाथी रोड के किनारे जंगल में खड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि दो हाथियों की लड़ाई में यह हाथी घायल हो गया और भटकते हुए बायपास रोड़ के पास पहुंच गया। वन कर्मियों द्वारा हाथी को जंगल में भगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन घायल होने के कारण वह एक ही जगह पर खड़ा है। फिलहाल मौके पर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है वन विभाग और प्रशासन हाथी को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी में है। हाथी को ट्रेंकुलाइज करने के बाद इसे सेंटर ले जाया जाएगा जहां इसका इलाज होगा। फिलहाल मौके पर वन विभाग और राजाजी पार्क प्रशासन की टीम खड़ी है और सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को उसके पास नहीं जाने दे रही है।

