हरिद्वार, 20 जून – पुलिस ने 9 जून को अमानतगढ़ क्षेत्र में बंद पडी बायोडीजल फैक्ट्री में हुई चौकीदार पर फायरिंग मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने वारदात में शामिल 03 और आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।

घटना के दिन ही मुकदमा दर्ज कर खुलासे में जुटी पुलिस टीम की थाना क्षेत्रान्तर्गत बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी जिसमें पुलिस टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था जबकी मौके पर मौजूद उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस टीम को वारदात से जुड़े अन्य किरदारों के बारे में जानकारी मिली थी।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बुग्गावाला थानाध्यक्ष को सीआईयू से टेक्निकल सपोर्ट लेते हुए घटना से जुड़े सभी आपराधिक तत्वों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जांच में जुटी पुलिस टीमों ने लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले दुर्गम मार्गो पर निरन्तर निगरानी रखी गयी। परिणाम स्वरुण 19 जून को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 03 बदमाशों को यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा
उ0नि0 मनोज कुमार
उ0नि0 सुनील रमोला
अपर उ0नि0 अरविंद भट्ट
हे0का0 कुश कुमार
का0 मनोज कुमार
का0 विकास क्षेत्री
का0 गजेन्द्र सिंह

सी.आई.यू. टीम रुड़की –
अपर उ0नि0 अश्वनी यादव
हे0का0 मनमोहन भण्डारी
का0 महिपाल
का0 राहुल
का0 रविन्द्र खत्री
का0 अजय काला

सी.आई.यू. टीम हरिद्वार –
का0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *