नई दिल्ली, 23 सितंबर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं सांसद बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा है कि राम माधव के राजनीतिक अनुभव का लाभ उत्तराखंड भाजपा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन और अधिक सशक्त होगा।
