हरिद्वार – उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा हरिद्वार जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। हरिद्वार स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में नई कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बीजेपी विधायक आदेश चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिस तरह से पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसी तरह नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सहयोग से आगामी निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

नानियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी के विस्तार के साथ ही संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने का दावा किया और कहा कि निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए को जी तोड़ मेहनत करेंगे और इसके लिए उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। नई कार्यकारिणी में आशुतोष शर्मा को जिला महामंत्री, विकास तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, आलोक द्विवेदी को जिला मंत्री और लव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, राजीव भट्ट, अनिल अरोरा, राजकुमार, नागेंद्र राणा, रीता चमोली, राजेश कुंवर, मनु रावत, रीता चमोली, विशाल गर्ग, रीमा गुप्ता, अनुज राणा, धर्मपाल सिंह, विक्रम भुल्लर, सतविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

