हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मध्य द्वार स्थित शुभारंभ वेंकट हॉल में संपन्न हुई। बैठक में 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्वागत कार्यक्रम और रोड शो की तैयारियों की रणनीति तैयार की गई।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा, मदन कौशिक जी प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ हरिद्वार के लगातार चार बार के विधायक भी हैं तो यह जिम्मेदारी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं की भी है कि उनका भव्य स्वागत हरिद्वार में किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रातः 10 बजे सूखी नदी से रोड शो की शुरुआत करेंगे, सुखी नदी से होते हुए भीमगोड़ा कुंड, हर की पौड़ी पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चौक, शिव मूर्ति, देवपुरा, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, चौक बाजार, कनखल थाना कनखल, रामदेव की पुलिया, कृष्णानगर, सिंह द्वार, आर्यनगर चौक, तहसील, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चौक पर समापन किया जाएगा। विकास तिवारी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक से रैली में आगे-आगे चलेंगे और लगभग 50 स्थानों पर कार्यकर्ताओं और शहर की जनता द्वारा मदन कौशिक जी का भव्य स्वागत किया जाएगा और उन पर पुष्प वर्षा की जाएगी और जगह-जगह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की जाएगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने कहा स्वागत कार्यक्रम और रोड शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गई है। स्वागत कार्यक्रम और रोड शो का समापन शाम 5 बजे देवपुरा चौक पर किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस निर्णय से उत्साहित है और यह उत्साह कल हरिद्वार की सड़कों पर देखने को मिलेगा। महिला मोर्चा की सभी बहने और हरिद्वार के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में कल सड़कों पर रहेंगे और अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
तैयारी बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की और संचालन पार्षद राजेश शर्मा और दीपक टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तैयारी बैठक में कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद आर्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिनी सडाना कुसुम गांधी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह सुभाष चंद्र मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी शिवम बंधु गुप्ता तरुण नय्यर पुष्पराज कुशवाहा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्र कांत पांडे पूनम मखीजा मृदुला शास्त्री छवि त्यागी अनिल कुमार देवेंद्र मनवाल पार्षद अनिल मिश्रा अनिरुद्ध भाटी विनीत जोली विवेक उनियाल सपना शर्मा ललित रावत पिंकी चौधरी मोनिका सैनी प्रीत कमल सारस्वत विकास कुमार विकी गौरव भारद्वाज अजीत कुमार दिनेश पांडे दीपांशु विद्यार्थी सुभाष सैनी नेपाल सिंह राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

