हरिद्वार – भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव चौधरी ने नगर पालिका शिवालिक नगर की टिहरी विस्थापित कालोनी मे बरसाती नदी का निरीक्षण किया और मौके से ज़िला आपदा अधिकारी मीरा रावत से वार्ता कर नदी के किनारे पर पेचिंग करने की बात कही और कालोनी वासीयो को हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा की आपदा की इस धड़ी मे किसी को भी अकेला नही छोड़ा जाएगा। भाजपा जनता के साथ खड़ी है। चौधरी ने बताया पिछले हफ़्ते मे हुई बारिश मे नदी का पानी पूरी कालोनी के घरो तक पहुँच गया था, जिससे नुकसान हुआ।
चौधरी ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत से वार्ता हुई है उन्होंने यहाँ के लिए काम करने के आदेश देने की बात कही है और आश्वासन दिया है की जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा। चौधरी ने कहा की पूरी कालोनी बरसाती नदी के उफान को देख कर ही सहम जाती है। चौधरी ने कहा पूरी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जाएगी और हर संभव सहायता की जाएगी।
कालोनी वासी संतोष व पुष्पेंद्र गुप्ता ने कहा की पानी और मलबा घरो तक पहुँच गया था और तेज़ बहाव मे काफ़ी नुकसान हुआ।
कालोनी वासी संजीव कुमार व रवीश कुमार ने कहा की किनारे पर रहने वाले लोगों में काफी डर बना रहा।
मौके पर अरविंद कुमार, विजय धिमान, विपिन राणा, मिथलेश दीपक संजय पंकज पूरण आदि अनेक कालोनी वासी उपस्थित रहे।

