हरिद्वार – बीजेपी विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ एक तरफा पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर हरिद्वार जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठना पड़ा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया। काफी देर तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर कई पुलिस अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े रहे और धरने पर बैठे रहे।

विधायक आदेश चौहान ने आरोप लगाया कि पीठ बाजार में वाहन से टक्कर लगने के बाद उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी एक तरफा कार्रवाई करते हुए चार समर्थकों का चालान कर दिया जबकि दूसरे पक्ष को छोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही वो जब ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे तो उनके साथ भी कोतवाली प्रभारी का रवैया ठीक नहीं रहा। केस दर्ज करने के बाद समर्थकों को मेडिकल के लिए ले जा रहे ऑटो में बैठकर आदेश चौहान भी जिला अस्पताल पहुंच गए और धरना दिया।

आदेश चौहान ने धरना देने के बाद क्या आरोप लगाया और क्या मांग रखी, आप भी सुनिए।