हरिद्वार – बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि भारत को तोड़ने वाले लोग भारत को जोड़ने की बात कर रहे है। बता दे कि दुष्यंत गौतम मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक मजाक बन गया है जिसे जनता ने नकार दिया है। इसके साथ ही दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मन में प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा है, सोनिया गांधी भी यही चाहती लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को भी जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है।
इतना ही नहीं दुष्यंत गौतम ने आगामी 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया। साथ ही उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों पर धामी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।

