हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के कड़च मुहल्ला वार्ड नंबर 35 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निर्धन परिवार के लोगों की पुत्री की शादी हेतु लाभार्थियों को चेक वितरित किया। बीजेपी के पूर्व पार्षद श्याम लाल प्रधान ने मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय परिवारों की मदद के लिए मैं अपने समाज की ओर से मदन कौशिक का हार्दिक अभिनंदन धन्यवाद करता हूं।

लाभार्थियों जिनकी मदद की गई कैसर जहां, रेशम देवी, अमर सिंह पुत्र बालू कुमारी नानकी, पुष्पा देवी पत्नी होशियार सिंह, बीरम पाल पुत्र काटू राम, जमुनी देवी पत्नी स्वर्गीय दिनेश, बुध सिंह पुत्र कृष्णा, सुमन देवी, निर्मला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार इन सभी लाभार्थियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के द्वारा सभी को चेक वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *