हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति की शुरुआत आज हरिद्वार के लक्सर स्थित एक निजी कॉलेज में हुई। कार्यसमिति के पहले दिन हरिद्वार बीजेपी के जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी लिखी है। शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यसमिति का आयोजन किया गया है। कार्यसमिति में भाजपा पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति के साथ ही भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जिन कार्यकर्ताओं में लीडरशिप की योग्यता है उन्हे आगे लाया जाएगा।

गौरतलब है कि दो दिवसीय कार्यसमिति के दूसरे दिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सांसद समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। सभी नेता अलग अलग सेंशंस में भाजपा पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मूलमंत्र देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *