अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी। इस शिलान्यास की खुशी में भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के संयोजक रामनिवास यादव के नेतृत्व में सेक्टर 49 के हनुमान मंदिर में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ महेश शर्मा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। सांसद जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगभग 500 वर्षो के बाद इतनी लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद प्रभु श्री रामचंद्र जी का वनवास खत्म हुआ हैं। भगवान श्रीराम भारतीय इतिहास, संस्कृति और हमारी आस्था के प्रतीक हैं।

कार्यकताओं ने 111 किलो लड्डुयों का प्रसाद वितरित किया एवँ पूरे मंदिर को 1001 दीप जलाकर जगमगा दिया और श्री राम दरबार मे आरती की गयी। मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राम मन्दिर के बारे में विस्तार से बताया। रामनिवास यादव ने कार्यक्रम में लगे सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने पर धन्यवाद प्रकट किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री चंदगीराम यादव,उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आंनद , कल्लू सिंह,गिरीश कोटनाला, गीता चौपड़ा,पंकज झा, टुंपा सरकार, युवा मोर्चा के डॉ रजत शर्मा, सत्यम सिंह, नवीन मिश्रा, रितेश वर्मा, अनुज शर्मा, प्रशांत शर्मा, सचिन भाटी, दिलीप द्विवेदी, आतिश शर्मा, वरुण चंदेल, नरेंद्र उपाध्याय, बॉबी कटारिया, आकाश उपाध्याय, राजेश शाह, वरुण यादव, उज्जवल सिंह, प्रवीण चौहान, सचिन अंबावता, शिवम् सैनी, मांगेराम बेसोया, संजय चौधरी, कपिल धारीवाल ,मदनराय, गोविंद कोरंगा आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे।