हरिद्वार – हरिद्वार लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के ओम घाट पर मां गंगा में दुग्ध अभिषेक करके व मिठाई बाटकर अपनी खुशियां का इजहार किया।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा में उत्साह है एवम समस्त विधानसभा में स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प को लेकर लोगो के बीच कार्य किया जाएगा।

भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि तीर्वेंद्र सिंह रावत का हरिद्वार से परिवारिक नाता रहा है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोक सभा में विपक्षी दलों की जमानत जब्त करने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, कमल तनेजा, सन्नी गिरी, यशु शर्मा, परमिंदर पंडित, दीपक भारद्वाज, कमल, मुनेश, नरेश गुप्ता, मोदी वशिष्ठ, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, गजेंद्र प्रजापति, सचिन, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।