हरिद्वार – कोरोना काल मे ब्लड बैंकों में रक्त की कमी आने से नया संकट पैदा हो गया है। इस संकट से उबरने के लिए भाजपा, काँग्रेस समेत कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आह्वान पर बुधवार को हरिद्वार बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिविर का शुभारंभ किया।

इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल भी मौजूद रहे। कुंदन लटवाल ने युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कोविड 19 की इस महामारी मे भाजपा युवा मोर्चा जिले भर में सेवा का कार्य कर रहा है। भाजपा युवा मोर्चा हमेशा ही देश सेवा करता आया है और करता रहेगा।

जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा कल रुड़की के सिविल अस्पताल में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, भाजयुमो के
जिला मंत्री व कार्यक्रम के संयोजक संदीप प्रधान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, महीला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु क्कड़, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुभाष चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी,सह मीडिया प्रभारी विनीत सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी चीनू नीतीश चौधरी, गौरव चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, सुमीत लखेड़ा, रोहित पाल, हितेश चौहान, हिमांशू वर्मा, शिवम शोर्त्रिय, सचिन सैनी, दीपांशु शर्मा, ऋतिक शर्मा, सोनू लाला, विनोद भारद्वाज, हिमांशू चौहान, वीरेंद्र चौहान लोकेश, अनिमेष, अभिषेक चौधरी, गोरव गुर्जर, धनवीर कश्यप, गुड्डू तिवारी, देवराज कश्यप, अनुराग वर्मा, सुमीत वर्मा, मयूर प्रताप, शिवम चौहान एवं समस्त मंडलों से कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *