हरिद्वार – हरिद्वार गंगा मां के तट पर स्थित बिरला घाट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि हरिद्वार में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति सौभाग्यशाली है जो उन्हें गंगा मां का विशेष आशीर्वाद मिला है। इस समय महाकुंभ 2021 चल रहा तो उसमें हरिद्वार के प्रत्येक नागरिक को विश्व भर से आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा करने का मौका मिल रहा है। हम किसी भी प्रकार से श्रद्धालुओं की सेवा कर सकते हैं, हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि गंगा मैया के जितने भी घाट हैं उन पर साफ सफाई रहे। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि महाकुंभ के दौरान चलने वाले स्नानो के बाद घाटों पर सभी को सफाई करनी चाहिए। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए यह अभियान चलाया गया है।

इस मौके पर आकाश पंवार, अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, देव सोनी, अजित कुमार, विशाल यादव, रविन्द्र कुमार, शिवम् ठाकुर, विदेश चौहान, ऋषी चौहान, रोहन शर्मा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *