ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तराखंड के प्रतिष्ठित समाजसेवी एव राजनेता हेमचंद्र भट्ट को ब्राह्मण उत्थान महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि हेमचंद्र भट्ट के अनुभव से ब्राह्मण महासभा को नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी। वहीं हेमचंद्र भट्ट ने कहा कि जो ज़िमेदारी संगठन ने दी है वह उसको पूरा करेंगे।

हेमचंद्र भट्ट के ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुकेश बेलवाल प्रदेश महामंत्री, मनोज पांडेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू पाठक, कौशलेंद्र भट्ट, प्रमोद भट्ट, डब्बू तिवारी, कल्पना शर्मा, सिद्धि सुयाल, विनीता शर्मा, सतीश चंद्र खुलबे समेत कई लोगों ने बधाई व सुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *