सचिन कुमार
हरिद्वार – बसपा नेता इमरान मसूद आज हरिद्वार दौरे पर रहे। उत्तराखंड बसपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजम खान की स्थिति के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जिमेदार बताया। अखिलेश यादव की अनदेखी के कारण आजम खान का पोलिटिकल कैरियर खराब हो गया है। हरिद्वार स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में इमरान मसूद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पार्टी संगठन को मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। सुनिए क्या कहा ..

