सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में हर की पैड़ी के सामने हाईवे के फ्लाईओवर पर अचानक एक बड़ा गड्ढा हो गया है जिससे एक बार फिर एनएचएआई द्वारा निर्माण कराए गए कार्य पर सवाल खड़े कर दिए है। शुक्रवार को हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के चलते संभवता हाईवे की सड़क धंस गई। जिससे कई फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इस समय हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है, आने वाले दिनों में डाक कावड़ की भी शुरुआत होनी है। ऐसे में हाईवे पर ये गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है।

