हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरे कृष्ण मंदिर वाली गली में एक कारोबारी के चौकीदार की हत्या की घटना सामने आई है। मूलरूप से सहारनपुर निवासी मृतक का नाम मुकेश है जो कई सालो से लक्सर में स्क्रैप कारोबारी की दुकान में रह रहा था। सोमवार को दुकान में ही उसका शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने ही चौकीदार को मौत के घाट उतारा है।

दरअसल आज सुबह दुकान मालिक अपनी दुकान पर पहुंचे तो चौकीदार का शव देखा और दुकान का शटर भी टूटा पाया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान चौकीदार की हत्या की गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *