हरिद्वार- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद गणेश जोशी ने हरिद्वार के सीसीआर भवन सभागार में जिले स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक शुरू होने पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी मांगी। कई अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित पूरी जानकारी नहीं दे पाए।

अधिकारियों की आधी अधूरी तैयारी को देख मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि तय समय पर विकास कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिन कार्यों का शिलान्यास हो रहा है उनका लोकार्पण भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *