हरिद्वार – उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचकर गणेश जोशी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने नवरात्र पर्व को नारी शक्ति दिवस के रूप में मानने का जो निर्णय लिया है वो स्वागत योग्य है और निश्चित रूप से सभी साधु संत सरकार के इस फैसले से खुश है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने के फैसले को उचित ठहराया और नसीहत देते हुए कहा कि नियमो के तहत पूर्व में कई सांसद विधायको की सदस्यता रद्द हुई है, उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि ये उनके लिए एक सबक है कि किसी जाति और धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *