हरिद्वार – उत्तराखंड के सैनिक कल्याण और औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज मानवता के महान संरक्षक है। उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह गरीबों और मरीजों के कल्याण के लिए दिल खोलकर दान दिया वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि संतों के संरक्षण में ही समाज और राष्ट्र का कल्याण हो सकता है । महंत रवींद्र पुरी जैसे महान संत इस अवधारणा के प्रतीक हैं।

गणेश जोशी हरिद्वार प्रवास के दौरान गुरुवार की शाम निरंजनी अखाड़े में पहुंचे और महंत रवींद्र पुरी तथा महंत राम रतन गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। संतो ने उन्हें मां मनसा देवी की लाल चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *