सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार सिडकुल के रीजनल मैनेजर मामले का संज्ञान लिया है। आरोप है की बीती 13 जनवरी को शराब के नशे में अपनी कॉलोनी में हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ था।
मामला संज्ञान में आने पर आज हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिडकुल के एमडी से फोन पर बात की और कार्रवाई को कहा है। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि यह पुष्कर सिंह धामी की सरकार है किसी की भी बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की वह जांच कराएंगे। हालाकि की यह मामला पुलिस तक पहुंचा था और बाद में लिखित माफीनामा देने के बाद मामला शांत हो गया था।

