हरिद्वार – हरिद्वार वन विभाग ने पिंजरा तोड़कर फरार हुए गुलदार को पकड़ लिया है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद विभाग ने चैन की सांस ली है। एक महीने पहले ये गुलदार रुड़की धनौरी क्षेत्र के जंगल से फरार हो गया था। कई दिनों से इस क्षेत्र में इस गुलदार की दहशत बनी हुई हुई थी। लोगो की शिकायत पर वन विभाग ने इसे पिंजरे में पकड़ लिया था लेकिन ये पिंजरा तोड़कर फरार हो गया था। तब से ही वन विभाग की टीम इसे पकडने के लिए जाल बिछाए हुए थी। आज एक बार फिर से इसके पकड़े जाने के बाद वन विभाग और आसपास के ग्रमीणों ने ली राहत की सांस ली है। वही वन विभाग ने इसे रेस्क्यू कर चिड़ियापुर रेंज बने रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।

