हरिद्वार, 13 सितंबर – हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए एक व्यक्ति द्वारा उन्हें धमकी दी गई।

जेल में बंद एक महिला बंदी के पति पर धमकी देने का आरोप है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मनोज कुमार आर्य ने बताया की उन्हें लगातार मेसेज और कॉल पे धमकी मिल रही थी, वह लॉरेंस बिश्नोई का नाम ले रहा है, जिसकी उन्होंने शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *