हरिद्वार – हरिद्वार में पुरानी कार खरीद कर आरसी अपने नाम ना कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। उसने जिस व्यक्ति से गाड़ी खरीदी थी मौका पाकर उसी ने गाड़ी को चुरा लिया। मामला कनखल थाना क्षेत्र का है जहां जगजीतपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर से गाड़ी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में जांच पड़ताल करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि साल 2018 में उसने अपनी कार वादी के पिता को बेची थी। लेकिन उन्होंने अभी तक गाड़ी के कागजात अपने नाम नहीं कराए। इसलिए उसमें अपने क्षेत्र में शराब तस्करी करने के लिए गाड़ी को चुरा लिया।

एसपी क्राइम रेखा यादव ने कनखल थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में कई वारदातो को अंजाम दे चुके दो मोबाइल झपट मारो को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *