हरिद्वार = हरिद्वार स्थित केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित फ्रेशर पार्टी में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, गायन और रैंप वॉक समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अस्पताल, लोगो को जीवन देने का एक मंदिर है और उसमे काम करने वाले लोगों को भगवान माना जाता है। इसलिए नेताओ और अधिकारियों के पास तो लोग निजी अपेक्षाएं लेकर जाते है लेकिन हॉस्पिटल में लोग अपनी जान बचाने के लिए जाते है। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि केयर कॉलेज से पढ़े हुए छात्र छात्राएं निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने का काम करेंगे।

वही केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एमडी आर के शर्मा ने बताया कि उनका कॉलेज पिछले 10 सालों से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले छात्राओं को नर्सिंग की बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है। छात्रों का भविष्य बनाने की दिशा में उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।


