हरिद्वार – कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके मद्देनजर भारत सरकार ने राज्यों को अवगत कराते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि भारत में अभी चिंता की बात नहीं है लेकिन सावधानी जरूरी है। उत्तराखंड सरकार एहतियातन कोविड से बचाव और सुरक्षा तैयारियों का जायजा कर रही है। वहीं हरिद्वार जिलाधिकारी ने कोविड के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी किया है, जानिए क्या है दिशा निर्देश ..


