सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के बीएचईएल स्थित केंद्रीय विद्यालय को बंद होने की खबर के विरोध में अभिभावकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय अभिभावक संघर्ष समिति के बैनर तले किए गए प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा हरिद्वार के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय को बंद किया जा रहा है जिससे हजारों छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा की स्थानीय सांसद से भी केंद्रीय विद्यालय को बंद न करने की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा की आगामी 27 मार्च से केंद्रीय विद्यालय में नए एडमिशन नहीं किए गए तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *