हरिद्वार – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0 एल0 शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम (बड़ा मीटिंग हॉल) रूड़की में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया।

तहसील दिवस’’ में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी ने दिये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी आम जन की समस्या जिस किसी भी मंच के माध्यम से प्राप्त हुई है, उसका सम्पूर्ण निस्तारण होना चाहिये। तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में राजस्व, विद्युत, पेंशन, पुलिस, जमीन की पैमाइश, अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, पानी की निकासी, नाला निर्माण, राशन कार्ड बनवाने आदि से सम्बन्धित प्रमुख प्रकरण प्राप्त हुये।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, जिला आपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, बीडीओ जयन्त भारद्वाज, चकबन्दी अधिकारी दीवान सिंह, लोक निर्माण, जल संस्थान, विद्युत, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *