हरिद्वार – चंडीगढ़ में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी युवाओं को शिक्षित करने के साथ उन्हें रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हरिद्वार में प्रेस वार्ता करने पहुंचे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ आर एस बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देश भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी छात्र-छात्राएं पहुंचकर पढ़ाई कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं, देव भूमि उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं भी सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रो चांसलर ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए हंड्रेड परसेंट स्कॉलरशिप की सुविधा भी है। इसके लिए छात्रों को एक टेस्ट पास करना होता है। टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को यूनिवर्सिटी की ओर से स्कॉलरशिप दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *